फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेयजल पाइप लाइन टूटने से रास्ते पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
- आवागन में लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

- पाइप लाइन ठीक नहीं होने से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़का गांव में हिलवाड़ी मार्ग पर पेयजल पाइप लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मच्छरों के पनपने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। समाधान नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
गांव के विनोद, सचिन, मोहित, प्रवीण समेत अन्य लोगों ने बताया कि पेजयल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। पाइप लाइन कई दिनों से टूटी हुई है। इसके कारण रास्ते पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव होने से मच्छर भी अधिक पनप गए हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। इस वजह से कई घरों में लगी टोंटियों से गंदा पानी भी आ रहा है।
विज्ञापन



मार्ग पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी वजह से मार्ग पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाधान नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। -प्रदीप
पाइप लाइन ठीक नहीं होने व जलभराव होने से मच्छरों के पनपने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ठीक कराने की लोग कई बार मांग कर चुके है, मगर समाधान नहीं हो रहा है। -गौरव

टूटी पाइप लाइन के कारण कई घरों में गंदा पानी निकल रहा है, जिसके कारण पेयजल आपूर्ति के लिए भी परेशान है। घर से दूर लगे हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर हैं। -रामकुमार

रास्ते पर भरे पानी से बड़का व हिलवाड़ी गांव के लोग परेशान है। क्योंकि जलभराव के कारण कई वाहन फिसलकर गिरने से कई लोग चोटिल हो चुके है, पाइप लाइन को ठीक कराने की मांग की। अंकित
विज्ञापन


वर्जन
पेयजल टंकी की देखरेख करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। क्योंकि जल निगम ने एक कंपनी को ठेका दिया हुआ है। वह कई बार शिकायत कर चुके है। विजयपाल, ग्राम प्रधान बड़का
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें