फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जलभराव से लोगोें के घरों की नींव हो रही कमजोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-संक्रमण फैलने का भी बढ़ा खतरा, नरकीय हुआ लोगों का जीवन
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। बड़का रोड से सराय लिंक मार्ग पर जलभराव व गंदगी के कारण यहां रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लोगों ने समस्या का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो चुकी है। छोटे-बड़े नाले पूरी तरह से ओवरफ्लो हो चुके हैं। इस कारण गंदा पानी मुख्य मार्ग की गलियों से होता हुआ लोगों के घरों में घुसा रहता है। पालिका की कई योजनाएं बीत चुकी हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी आज तक सफाई नहीं करा पाया है। इस कारण गलियों, घरों में पानी घुसा रहता है। मुख्य रास्ते से लेकर सम्पर्क मार्ग के किनारे भी गंदा पानी भरा रहता है। लोगों को दूसरी तरफ से काफी लंबा चक्कर काटकर बाहर आना पड़ता है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है। वहीं लोगों के घरों की नींव कमजोर हो रही हैं। महताब, साहिल, इमरान, आमीर, हनीफ ने कहा कि अब वे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे और फिर भी समाधान नहीं होता है तो भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें