फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन लिकेज होने के कारण बर्बाद हो रहा पानी, लोगो ने पाइप लाइन ठीक कराने के लिए जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर स्थित गांधी गंज मंडी में पेयजल पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लोगों ने शनिवार को नाराजगी जताते हुए पालिका प्रशासन से तत्काल पाइप लाइन की मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

नगर में ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति की व्यवस्था है। इसकी भूमिगत पाइप लाइन नगर में फैली है। नगर स्थित गांधी गंज मंडी में पेयजल लाइन का पाइप करीब एक माह से टूटा हुआ है। मंडी वासियों का आरोप है कि वे नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को इस संबंध में कई बार अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद पाइप लाइन दुुरुस्त नहीं कराई गई। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से बहुमूल्य पानी बर्बाद हो रहा है। गांधी गंज के लोगों ने शनिवार को टूटी पाइप लाइन की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की। इस दौरान रालोद नेता डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, नरेश, बाबू आदि शामिल रहे। वहीं, अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित का कहना है कि संबंधित कर्मियों को पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें