फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा 25 हजार क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना नदी में सोमवार को हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 42 हजार 636 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। मंगलवार को भी वहां से 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया है, जिससे जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से रोजाना यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार को फिर से 42 हजार 636 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो मंगलवार की शाम तक आ गया था। मंगलवार को छोड़ा गया 25 हजार क्यूसेक पानी बुधवार की शाम तक बागपत में पहुंचने की उम्मीद है। जलस्तर बढ़ने से यमुना किनारे खेतों में फसल डूबनी शुरू हो गई और किसान काफी परेशान हो रहे हैं। प्रशासन ने भी कर्मचारियों को गांव-गांव भेजकर पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहा है, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि अभी स्थिति खतरे से बाहर है और गांवों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें