फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली ठप होने से पानी को तरसे दो गांवों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल। पूरनपुर नवादा और गढ़ी कलंजरी गांव में शुक्रवार देर रात से 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे शनिवार की सुबह पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों गांवों में पानी भरने के लिए सरकारी हैंडपंपों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने पर प्रदर्शन किया और बिजलीघर का घेराव करने की चेतावनी दी।
पूरनपुर नवादा और गढ़ी कलंजरी गांव के रहने वाले धीरेंद्र कसाना और मनोज भाटी आदि ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। शनिवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने पर धारीपुर बिजलीघर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन शाम चार बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई। लगातार 15 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन

पशुओं के लिए चारा काटने में भी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान घरों में लगे इन्वर्टर-बैटरे भी ठप हो गए। इसके चलते छात्र-छात्राओं को मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई करनी पड़ी और अन्य दैनिक कार्य भी बाधित रहे। देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से अंधेरा छाया रहा। इस मौके पर शिवम, ब्रह्म सिंह, धर्मवीर, महेश, बिरम सिंह, शिवम समेत अन्य मौजूद रहे।

पांच गांवों में 10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
फुलेरा गांव के विजयपाल यादव और नीरज आदि ने बताया कि उनके गांव के बिजलीघर से जुड़े सरफाबाद, भागोट, विनयपुर और टुकाली गांव में भी शनिवार को 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम को फाल्ट ठीक कराकर ऊर्जा निगम के कर्मियों ने बिजली आपूर्ति शुरू करा दी।
विज्ञापन


वर्जन-
बारिश के कारण हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने पर आपूर्ति ठप हो गई थी। कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने के लिए लगाया गया है। जल्द ही फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
-ब्रजमोहन दुबे, एसडीओ लोनी, गाजियाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें