फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना में कटान जारी, 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना का जलस्तर घट कर 210 मीटर पर पहुंच गया है। इससे किनारों पर मिट्टी कटान होने से खतरा भी बढ़ गया। उधर, लेकिन अभी कटान नहीं रुक रहा है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पहाड़ाेें पर बारिश बंद होने के बाद यमुना का जलस्तर भी कम होने लगा है। हथिनीकुंड बैराज से शनिवार को छोड़ा गया 60 हजार क्यूसेक पानी बागपत पहुंचने के बाद जलस्तर बढ़ गया था, लेकिन अब जलस्तर एक मीटर कम हो गया है। रविवार को 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और देर रात तक पहुंच जाएगा। जलस्तर कम होने के बाद यमुना का जलस्तर 210 मीटर पर आ गया है। उधर, सिंचाई विभाग के कर्मियों ने शबगा और जागोस में कटान को रोकने के लिए यमुना किनारे बल्ली लगानी शुरू कर दी है। इसके अलावा मिट्टी से भरकर बोरे रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें