बिनौली। बिनौली की शीतला बस्ती में स्थित तालाब लंबे समय से ओवरफ्लो है। जल निकासी नहीं होने के कारण बस्ती के मार्ग पर हर समय पानी भरा रहता है। समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की।
बिनौली गांव में स्थित शीतला बस्ती में कई वर्ष से तालाब सफाई नही हुई है। इसके अलावा कई ग्रामीणों ने अतिक्रमण भी कर लिया है। जिसके कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया है। जिसके चलते रास्ते पर जलभराव रहता है। मच्छर पैदा होने से बस्ती में कई बीमारियां भी पनप रही हैं। समस्या से त्रस्त लोगों ने रविवार को ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान देवेंद्र कुमार, सुभाष, नरेश, विक्की, योगेंद्र, जगते, संतरा, बबली, मुनेश, अमरेश, कविता, विकास, ओमी, श्रीपाल, सहदेव, सुरेश आदि मौजूद रहे।