फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज पर रही चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। जुमे की नमाज पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। धार्मिक स्थलों में एक साथ पांच से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी की देशवाल पट्टी की मस्जिद में शुक्रवार को मौलाना सहित तीन लोगों ने नमाज अदा की। मौलवी हाजी जहीर अहमद ने बताया कि कोरोना महामारी बढ़ने के कारण तीन लोग ही दूरी बनाकर नमाज अदा कर रहे है। जुमे की नमाज भी मौलवी सहित तीन लोगों ने अदा की। नमाज के बाद मौलाना ने देश में कोराना वायरस के खात्मे के लिए अल्लाह ताला से दुआ की।
पशु अस्पताल के स्टाफ को सम्मानित किया
छपरौली। कस्बे के पशु चिकित्सालय पर तैनात स्टाफ को लॉक डाउन के चलते अपनी ड्यूटी सजगता से करने पर डॉ राहुल, कुलदीप जोगिंदर एवं सचिन को सम्मानित किया गया। रविंद्र खोखर, देवेंद्र सिंह, राजीव शर्मा , राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें