फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पूर्व सचिव को बहाल न करने की मांग लेकर हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बुढ़सैनी गांव के लोगों ने साधन सहकारी समिति के पूर्व सचिव पर किसानों को प्रताड़ित और गबन करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने डीएम से पूर्व सचिव को बहाल न करने की मांग की। पूर्व सचिव से परेशान किसानों ने आत्महत्या की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को बुढसैनी गांव के दर्जनों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें  साधन सहकारी समिति के पूर्व सचिव पर पांच गांवों के किसानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
  किसानों ने बताया  डीसीबी अमीनगर सराय की धनराशि अभी बाकी हैं। पूर्व सचिव को बुढ़सैनी से पहले ढिकौली समिति पर तैनात थे, वहां उन्हें सस्पेंड किया था। पूर्व सचिव से किसानों से लेकर सभी सदस्य क्षुब्ध हैं।
विज्ञापन

  उन्होंने कहा यदि  सचिव को बहाल किया तो किसान आत्महत्या करने को भी विवश हो जाएंगे। उन्होंने समिति से खाते भी बंद करने की चेतावन दी। डीएम से मांग की की पूर्व सचिव की बहाली का निर्णय समिति परिसर में खुली बैठक करके लिया जाए।
  कलक्ट्रेट में मौजूद संबंधित अधिकारी ने डीएम से मिलकर गांववालों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें ईश्वर सिंह, संजय, जगपाल, बबली, कमल सिंह, रामपाल, पप्पू, देवेंद्र, अर्जुन, सोनू, महेश, गोविंद पहलवान, जगपाल ठेकेदार आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें