बालैनी। सिंघावली अहीर पुलिया के पास स्थित मलकपुर मिल के क्रय केंद्र पर पिछले दस दिन से गन्ने की तौल नहीं हो रही है। इससे गुस्साए कई गांवों के किसानों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द तौल शुरू न हुई तो मलकपुर मिल पर धरना दिया जाएगा।
सिंघावली अहीर पुलिया के समीप मलकपुर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। जिस पर पिछले दस दिन से तौल बंद पड़ी है। इससे नाराज होकर शनिवार को सिंघावली अहीर, बालैनी, हरियाखेड़ा, दत्तनगर, बुढ़सैनी, सैड़भर आदि गांवों के दर्जनों किसान क्रय केंद्र पर पहुंचे। हालांकि क्रय केंद्र पर कोई नहीं मिला। जिससे गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का कहना है कि अभी सैकड़ों बीघा फसल खड़ी है। यदि जल्द ही तौल शुरू नहीं हुई तो वह मलकपुर मिल पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। हंगामा करने वालों में राहुल यादव, सतवीर, नरेंद्र, धनवीर, सुरेंद्र, संजीव, रोहताश जितेंद्र, रामगोपाल, श्रीपाल, जगवीर, गुल्लू, रंजन, मुकेश, हरिओम, चीनू, अनिल, प्रवीण, खुर्शेद आलम, राजीव, सोनू, राहुल, रामकुमार, सजंय शर्मा आदि मौजूद रहे।