गढ़ी कलंजरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को कैंप का आयोजन
एसडीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। गढ़ी कलंजरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को कैंप का आयोजन किया गया। एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और खेतों में पराली नहीं जलाए जाने के लिए जागरूक किया।
एसडीएम ने किसानों को कोरोना संक्रमण एवं संचारी रोग से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने तथा खेतों में पराली न जलाने की अपील की। बताया कि जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने पराली जलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। किसानों ने पुल का निर्माण कराने तथा पुल के लिए अधिकृत की गई भूमि का मुआवजा दिलावाने की मांग की। इस मौके पर प्रताप पहलवान, निर्दोष प्रधान, विजयपाल कश्यप, नरेश वर्मा, देवेंद्र, जोनी, लाला पंडित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।