फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से शहर की फूली सांस तो पालिका की खुली आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनादी कराकर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी
विज्ञापन

बड़ौत। नगर पालिका की ओर से सोमवार को बाजारों में मुनादी कराकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई। सभी सड़कों पर रखा अपना सामान हटा ले नहीं तो मंगलवार से इसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या विकराल हो चुकी है। डिवाइडर के दोनों ओर बेतरतीब खडे़ वाहनों की वजह से भी स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। इसे लेकर नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की घोषणा की थी। मगर, सोमवार को मौसम खराबी के कारण सख्ती से नहीं चलाया जा सका। सोमवार को संपत्ति अधिकारी सुनील भारद्वाज, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र मंडोला, स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील शर्मा, सतेंद्र शर्मा, जितेंद्र, दिनेश ने अलग-अलग टीम बनाकर बाजार में मुनादी कराई। दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे सड़क पर रखा सामान हटा लें। नहीं तो मंगलवार को सख्ती के साथ इस सामान को जब्त किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती से चलेगा। डिवाइडर के दोनों ओर खड़े वाहनों के भी चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें