फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन

दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की है। महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसने गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन बटाई पर ले रखी है। पांच जनवरी को वह खेत में गेहूं की फसल की बुवाई कर रही थी। उसे खेत में देर हो गई। शाम को छह बजे के करीब गांव के ही दो लोग अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उसके पास पहुंचे और उसे हथियार के बल पर के खेत में ले गए। जहां पर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी खेत वाले वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें धमकी देकर वहां से भगा दिया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने आरोपियों खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
-------------
मिट्टी उठाने का विरोध, युवक पर बोला हमला
दोघट। तवेलागढ़ी गांव में खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर चार लोगों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तवेलागढ़ी गांव निवासी रविंद्र पुत्र नेकीराम ने तहरीर में बताया कि उनके खेत से सतवीर व उसके लड़के जबरन मिट्टी उठा रहे थे। उसका भाई धीरज खेत में पहुंचा और मिट्टी उठाने का विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौच कर उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह जान बचाकर घर आ गया। कुछ ही देर बाद गांव के एक व्यक्ति अपने दो बेटे और अन्य दो लोगों के साथ में घर पर पहुंचा और धीरज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाव में आए रविंद्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भागने निकले। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें