फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव चाहती है प्रदेश की जनता : अजित

Sat, 19 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में रालोद कार्यालय पर आयोजित सभा में बोलते चौधरी अजित सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में रालोद सुप्रीमो चौ. अजित सिंह ने कहा कि सपा सरकार से जनता तंग आ चुकी है। अब  विकल्प की जरूरत है। इसके लिए रालोद चौ. चरण सिंह और लोहिया विचारधारा से जुड़े दलों को एक मंच पर लाने के प्रयास में जुटी है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को रालोद कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में चौधरी अजित सिंह ने कहा कि सपा और भाजपा ने पहले मुजफ्फरनगर में जाट और मुस्लिमों को भिड़ाने का काम किया। अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व भी ऐसे ही हथकंडे अपनाए जा रहे है। हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा ने जाट और  गैर जाटों को भिड़ाने का काम किया।  भाजपा ने जो रेलवे दोहरीकरण की घोषणा की, वह हवाई है। सारे देश में फसल के लागत मूल्य से कम भाव घोषित किया गया।
    एक ओर तो भाजपा किसानों की आय बढ़ाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर फसलों के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं कर रही है।  जाट आरक्षण के नाम पर उन्होंने कहा कि यह होना चाहिए। हरियाणा में 15-20 साल से जाट आरक्षण को लेकर आंदोलन चल रहा है, लेकिन कभी भी ऐसी घटना नहीं हुई। यह भाजपा के एक सांसद के इशारे पर किया गया है। 
विज्ञापन

इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष धनपाल गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमोद तोमर, अश्वनी तोमर, डॉ. अजय कुमार, अरुण तोमर बोबी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें