बड़ौत में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के विरोध में बैठक करते लोग। स्रोत आयोजक
- फोटो : mathura
बड़ौत। वक्फ संशोधित बिल के विरोध में नगर में रविवार देर शाम मुस्लिम समाज के लोगों की एक बैठक हुई। जहां लोगों ने बिल को मुस्लिमों के अधिकारों का हनन बताया।
बैठक का संचालन करते हुए आकिब चौधरी ने कहा कि इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सभी निर्णय पर अमल किया जाएगा। बोर्ड आंदोलन की तारीखों की घोषणा करेगा। इसके बाद योजना बनाई जाएगी। संशोधित बिल को मुस्लिमों के अधिकारों का हनन बताया। वहीं सर्वोच्च न्यायालय से कानून को असंवैधानिक घोषित करने की मांग उठाई।
निर्णय लिया गया कि कानून के दायरे में रहकर विरोध जारी रखा जाएगा। इस मौके पर आसिफ, राजा, इसरार खान, शान मोहम्मद कुरैशी, महताब, नौशाद कुरैशी, रिजवान, अबुल हसन आदि उपस्थित रहे।