फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी प्लेट के लिए करना पड़ रहा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- शामली और मेरठ में बनकर मिल रही हैं वाहनों की प्लेट
विज्ञापन

- वाहन मालिकों को एक महीने तक करना पड़ रहा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों के लिए हाईसिक्योरिटी प्लेट बनवान मुश्किलें खड़ी कर रहा है। वाहन मालिकों को एक महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऑनलाइन आवेदन के बाद शामली और मेरठ में प्लेट बनवाने का विकल्प है। जिस कारण जिले के वाहन चालकों को आवागमन करना पड़ रहा है। जिले में किसी एजेंसी के पास ठेका नहीं है।
वाहनों पर हाईसिक्योरिटी प्लेट अनिवार्य की गई है। एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों पर हाईसिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए सख्ती शुरू की गई है। जिले की बात करें तो एक लाख 27 हजार 437 वाहन इस दायरे में आते हैं। लेकिन हाईसिक्योरिटी प्लेट लगने की प्रक्रिया धीमी है। जिले में लगभग सात हजार वाहनों पर ही हाईसिक्योरिटी प्लेट लगाने का काम हुआ है।
विज्ञापन

-----------------
ऑनलाइन आवेदन या एजेंसी का विकल्प
बागपत। एआरटीओ सुभाष राजूपत का कहना है कि हाई सिक्योरिटी प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करता होता है। जिसके बाद कंपनी प्लेट तैयार कर वाहन मालिक को देती है। एजेंसी या ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए नंबर प्लेट बनवा सकते हैं।
-----------------
परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नंबर तो प्लेट असली
बागपत। एआरटीओ सुभाष राजपूत का कहना है कि असली और नकली नंबर प्लेट में होलोग्राम का अंतर मिलेगा। इसके अलावा असली प्लेट बनने पर विभाग की वेबसाइट पर हाईसिक्योरिटी नंबर प्रदर्शित होता है, जबकि नकली प्लेट से ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन

-----------------
जिले में बननी चाहिए नंबर प्लेट
बागपत। डीलर अरुण तोमर बॉबी का कहना है कि नंबर प्लेट बनने की प्रक्रिया जिले में भी शुरू होनी चाहिए, जिससे वाहन स्वामियों को आसानी होगी। कार्य में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें