फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांकलपुट्ठी गांव में आज होगा प्रधान पद के लिए मतदान

Wed, 19 Feb 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/रटौल। सांकलपुट्ठी गांव में प्रधान के लिए त्रिकोणीय मुकाबले के लिए बुधवार को मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां प्रधान धर्मपाल की बीमारी से मौत होने के कारण दोबारा चुनाव कराया जा रहा है। उनका भतीजा रजत मैदान में उतरा है तो कार्यवाहक प्रधान सचिन जरूर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी मंगलवार को पहुंच गई। बुधवार को मतदान होगा।
सांकलपुट्ठी गांव में नवंबर 2024 में प्रधान धर्मपाल की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इस कारण गांव में प्रधान पद रिक्त चल रहा था। एक माह पहले बोर्ड बैठक कर पंचायत सदस्य सचिन को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी थी, ताकि गांव में विकास कार्य कराए जा सके।
विज्ञापन

चुनाव में प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाल रहे सचिन, प्रधान रहे धर्मपाल के भतीजे रजत व यशवीर सिंह शामिल हैं।
तीनों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। इसके लिए बुधवार को मतदान किया जाएगा और वहां 2175 लोग मतदान कर प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव कराने के लिए पिलाना ब्लॉक परिसर से चार पोलिंग पार्टी को रवाना कर दिया है और मतदान के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों ने पहुंचकर मतदान की तैयारी कर ली है। मतदान के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात कर दिए गए है। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पोलिंग पार्टी रवाना कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें