फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी पर मतदाताओं का जोश पड़ा भारी

विज्ञापन
बागपत के निवाड़ा गांव में वोट डालने के लिए लगी भीड़ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- जिले में कई मतदान केंद्रों पर लगी रही लंबी कतारें
विज्ञापन

- किसी चुनाव में पहली बार चेहरा ढक कर किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं का उत्साह कोरोना महामारी पर भारी दिखाई दिया। जिले में कई मतदान केंद्रों पर मास्क लगाए मतदाताओं की लंबी कतार इसकी गवाही दे रही थीं। ग्रामीणों ने उल्लास के साथ लोकतंत्र के पर्व में शिरकत कर वोट के जरिए अपनी जिम्मेदारी निभाई।
-सिसाना गांव स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद कैलाश चंद ने कहा कि गांव की सरकार बनाने का यह पर्व पांच साल बाद आता है। महामारी से डरकर यह मौका भला कैसे छोड़ दें।
विज्ञापन

-सिसाना गांव में ही मतदान करने बाद अर्चना ने कहा कि पंचायत चुनाव गांव के विकास और उत्थान का रास्ता तय करते हैं। सभी मतदाताओं को इन चुनावों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। कोरोना महामारी तो एक साल से है और पता नहीं कब खत्म होगी। सभी को अपना दायित्व निभाना चाहिए।
- निवाड़ा गांव में वोट डालकर निकले आरिफ ने कहा कि पहली बार पंचायत चुनाव में वोट डाली है। गांव के विकास में मेरी भी भागीदारी हो गई है। कोरोना की बीमारी तो एक साल से फैली हुई है। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना भी जरूरी है।
विज्ञापन

- निवाड़ा के ही गुलफाम का कहना था कि कोरोना महामारी पता नहीं कब खत्म होगी। जरूरी काम तो सावधानी बरतते हुए निपटाने ही हैं। विकास के लिए वोट डालना भी बहुत जरूरी है। महामारी के बीच मतदान करने का अनुभव भी हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें