बड़ौत। मुस्लिम युवाओं से लेकर महिला व बुजुर्गों में सबसे अधिक उत्साह था। सुबह मतदान शुरू होते ही बिजरौल, असारा, अशरफाबाद थल, खड़खड़ी, लौहड्डा, वाजिदपुर, बरनावा, बिनौली आदि गांव मेें बने बूथों पर मतदाता पहुंच गए और जमकर मत डाले। निजी विद्यालय मेें शिक्षिका इमराना व अशरफाबाद थल निवासी रिहाना ने कहा कि सियासत छोटी हो या बड़ी, हर किसी में भागीदारी होनी चाहिए। इन गांवों मेें बने बूथों पर सुबह से शाम तक मतदान का सिलसिला चलता रहा। जलालपुर गांव में बने बूथ पर वोट डालने आयी एक मुस्लिम वोटर ने कहा कि इस वक्त का इंतजार था, हम अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। हमारी एक-एक वोट से हमारे गांव मेें विकास होना व ना होना तय होगा।