फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
-छपरौली के राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का बृहस्पतिवार को समापन किया गया। स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण करने की शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंचल गर्ग ने मां सरस्वती और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयंसेविका अंजलि व वैशाली ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। चंचल गर्ग ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। कहा कि यदि पेड़ पौधे नहीं होंगे तो हमारा जीवन संकट में पड़ सकता है। मनुष्य को हर कार्यक्रम पर एक-एक पौधा लगाना चाहिए और फिर उनकी सुरक्षा करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। नईम, शिवम गुप्ता व ईशा ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम अधिकारी ऋतु जैन ने स्वयंसेवकों को शिविर में सिखाई गई बातों को जीवन में अपनाने की अपील की। इस दौरान प्राचार्य डॉ. प्रतीक कुमार, भीष्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें