फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, लोगों ने बरसाए फूल

Mon, 29 Sep 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत में पथ संचलन में भाग लेते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदा​धिकारी व विधायक योगेश धामा। संव
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवकों ने बागपत, बामनौली व छपरौली सहित कई जगह पथ संचलन किया। पथ संचलन पर व्यापारियों व लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही सभी से जाग्रत और संगठित होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शहर की जैन धर्मशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर दिवस पर कार्यक्रम हुआ। विधायक योगेश धामा, जिला संघचालक गजेंद्र आचार्य ने सर संघचालक डॉक्टर केशव राम बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। इसके बाद जैन धर्मशाला से पथ संचलन शुरू हुआ, जो बड़ा बाजार, गांधी बाजार, पुराना कस्बा, कोर्ट रोड, चमरावल रोड होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पर समाप्त हुआ। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान राजकुमार, सुधारस चौहान, कमल वशिष्ठ, सुदेश चौहान, मनीष गर्ग, गगन गौड़, मनीष विश्वकर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।


स्वयंसेवकों ने बामनौली में निकाला पथ संचलन

दोघट। बामनौली गांव में रविवार को अवधेश के घेर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड दोघट ने पथ संचलन किया। प्रांत प्रौढ़ कार्य सहप्रमुख रामभरोसे लालभाई ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनेकता में एकता की भावना के साथ जन-जन में राष्ट्र प्रेम की ज्योति को प्रज्ज्वलित कर रहे है। केसरी ध्वज की छत्र छाया में प्रेरणा लेकर संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र को ऊंचाई प्रदान कर रहे हैं। पथ संचलन पर ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर श्रवण कुमार, एडवोकेट दीपक कुमार, बिनौली खंड संघ चालक दयानंद, कार्यवाह नीरज कुमार, राकेश गोयल, पुष्पेंद्र, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छपरौली में निकाला पथ संचलन
छपरौली। कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन किया गया, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बलराम जिंदल ने कहा कि गांव स्तर पर ऐसी गतिविधियां समाज को जोड़ने का काम करती हैं। खंड कार्यवाहक उपेंद्र वशिष्ठ बताया कि 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर में स्थापित किया था। इस अवसर पर नगर प्रचारक आशीष, डॉ. अमित खोखर, शिवम वशिष्ठ, एडवोकेट भूपेंद्र वशिष्ठ, जितेंद्र आर्य, आरआरडी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें