फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेविकाओं ने लोगों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के चल रहे सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को स्वयं सेविकाओं ने मास्क बांटकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन के निर्देशन में चल रहे शिविर के पांचवें दिन शुभारंभ नवाकार मंत्र, ईश वंदना व लक्ष्य गीत के साथ हुआ। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। वहीं, पूर्व में लगाए पौधों की निराई-गुड़ाई की। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने बड़ौली रोड, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक सवारों, रिक्शा चालकों, कार चालकों, दुकानदारों व ठेली वालों को मास्क वितरित कर कोरोना के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में कोविड-19 का मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर विचार गोष्ठी में मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. प्रॉविता खत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण लोगों में अवसाद का कारण बन रहा है। लोगों में दूरियां बढ़ती जा रही हैं, लोगों में चिंताएं, डर, अकेलेपन व अनिश्चितता का माहौल बन गया है। इससे उबरने के लिए हमें व्यायाम व योग से शारीरिक गतिविधियों को सक्रिय रखना होगा। शिविर सफल बनाने में आंचल, काजल, रिया जैन, शिवानी, अनुष्का, रितिका जैन, इंदिरा, निधि, सविता, दिशा जैन, साक्षी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें