वॉलीबाल में नोएडा ने डुंगर की टीम को हराया
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में चल रही तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने दमखम दिया। खेल देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
प्रतियोगिता में नोएडा की टीम ने डुंगर की टीम को 21-05 अंक से पराजित किया। ढिकाना ए की टीम ने बरवाला की टीम को हराया। पुसार की टीम ने टीकरी को, डुंगर बी की टीम ने ढिकाना की टीम को हराया। गांगनौली ने जौला की टीम को हराया। सोमवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर कुलदीप, राजीव, सुंदर, हरपाल, संदीप, बिट्टू, अश्वेंद्र, सतेंद्र राठी आदि का सहयोग रहा।