फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएआर गोरखपुर ने जीती ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता

Tue, 04 Oct 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव के जूनियर हाईस्कूल में कारगिल में शहीद जितेंद्र सोलंकी की स्मृति में चल रही तीन दिवसीय ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इसमें एनएआर गोरखपुर की टीम ने पीतमपुरा   दिल्ली की टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती।    
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में तीसरे दिन पहले सेमीफाइनल मैच मेें एनएआर गोरखपुर की टीम ने हाजीपुर रेलवे की टीम को 25-21, 25-17, 25-22 अंक के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में पीतमपुरा की टीम ने यूपी पुलिस की टीम को 25-18, 25-22, 25-23 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

इसमें फाइनल मैच में एनएनआर गोरखपुर की टीम ने पीतमपुरा दिल्ली की टीम को 26-24, 28-26, 25-20 अंक से हराकर प्रतियोगिता जीती। विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि इंजीनियर पीडब्लूडी रविंद्र सोलंकी, राहुल ठेकेदार, अरुण चौधरी, रालोद नेता सुधीर तोमर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


 मैच मेें एनआईएस कोच देवेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, लोकेंद्र, जावेद ने रेफरी की भूमिका निभाई। 
इस प्रतियोगिता के आयोजन में जिला वॉलीबाल एसोसिएशन बागपत के अध्यक्ष संजीव तोमर, सचिव और यूपी पुलिस कोच राजपाल सिंह धामा, ब्लाक प्रमुख प्रवीण तोमर,  अनुज मलिक, मोहन कुमार, देशपाल सिंह, विकास प्रधान, अमित सोलंकी, अरविंद सोलंकी, विनोद प्रधान, विशपाल सोलंकी, विपिन सोलंकी, गोविंद, अरविंद, मनीष आर्य, अंकुल, गप्पी, प्रभात, शुभम, सुमित, हर्ष, रम्मी, नकुल पंवार, मनीष आर्य आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें