फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन कब्जामुक्त कराया गया सिनौली का तालाब

विज्ञापन
सिनौली गांव में तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराती जेसीबी व मौजूद पुलिसकर्मी ओर ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
छपरौली। राजस्व विभाग की टीम ने सिनौली के तालाब को कब्जा मुक्त करने के लिए अभियान चलाकर मकानों को ध्वस्त कराया। तालाब कब्जामुक्त कराने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सिनौली गांव के तालाब की पैमाइश के बाद कब्जा कर बनाए 43 मकानों को चिह्नित किया था। जिसे अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को जेसीबी से मकानों का ध्वस्तीकरण कराया और शेष मकानों को बृहस्पतिवार को ध्वस्त कराया। कुछ ग्रामीणों ने राजस्व टीम का विरोध करने का भी प्रयास किया, जिन्हें अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया। इस दौरान सीओ युवराज सिंह, लेखपाल अखिलेश गुप्ता, शशांक, विनोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें