- शहर के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में कराई गई प्रतियोगिता, विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को खो-खो प्रतियोगिता हुई, जिसमें विवेकानंद हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल अध्यक्ष आदेश कौशिक, डायरेक्टर अनुराग कौशिक और प्रवीण शुक्ल ने फीता काटकर किया। पहले मुकाबले में बोस हाउस ने क्लाम हाउस को 12-10 अंक से हराया। दूसरे मुकाबले में विवेकानंद हाउस ने नायडू हाउस को 15-12 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बोस हाउस और विवेकानंद हाउस के बीच हुआ। यह एक रोमांचक मैच था। विवेकानंद हाउस ने बोस हाउस को 10-9 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा और उप प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नीरज कुमार, देवेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।