फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित प्लाॅट पर पुलिस ने निर्माण रुकवाया

Mon, 29 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
केडीआर स्कूल के पास अवैध कब्जे की सूचना पर पुलिस से शिकायत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत शहर के केडीआर पब्लिक स्कूल के पास स्थित विवादित प्लाट पर किए जा रहे निर्माण कार्य को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिदायत दे दी है। इसके अलावा बरसियां गांव में दीवार को लेकर दो पक्षों में शनिवार देर रात झगड़ा हुआ। इसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


यासीन और बबली पक्ष में प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कई बार दोनो पक्षों में कहासुनी हो चुकी है। एक पक्ष ने प्लाट पर निर्माण शुरू कर दिया। इसको लेकर रविवार को दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच काफी झगड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।

पुलिस ने हिदायत दी जब तक प्लाट का विवाद खत्म नहीं हो जाता है तब तक कोई इस पर निर्माण कार्य नहीं करेगा।  इसके अलावा बरसियां गांव के अरुण और चंद्रराम पक्ष में रास्ते में स्थित दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार उनके बीच कहासुनी हो चुकी है। आरोप है कि शनिवार की रात पुलिस की मिलीभगत से चंद्रराम पक्ष ने दीवार गिरा दी। इसको लेकर वहां पर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें अरुण की मां बीरमती और संजय घायल हुआ। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें