फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की उदासीनता से झेल रहे घाटा

Mon, 29 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला बागपत
विज्ञापन
भट्ठा यूनियन की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष विक्रम राणा। बैठक में भाग लेते जनपद के भट्ठा संचालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत में  ईंट भट्ठा समिति ने रविवार को आशीर्वाद रिसोर्ट में समस्याओं को लेकर बैठक की। इसमें वक्ताओं ने कहा जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण लगातार उद्योग घटता जा रहा है। इससे भट्ठा स्वामियों के सामने  रोटी का संकट गहरा गया है। 
विज्ञापन


ईंट भट्ठा समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने कहा भट्ठा उद्योग को संकट से उभारने के लिए एक फरवरी से लेबर को काम पर लाना चाहिए। प्रस्ताव रखा कि एक हजार ईंटों की कीमत 35 सौ रुपये निर्धारित की जाए। जिले का एक प्रमुख उद्योग ईंट भट्ठा है।

जिला प्रशासन को उद्योग को बढ़ावा देने में कोई रुचि नहीं है। इसके प्रति संवेदनशील होना चाहिए। घटते व्यापार के कारण भट्ठा स्वामियों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। अभी स्थिति को सुधारना होगा। बैठक में सभी प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता महिपाल सिंह ने की। संचालन मुकेश शर्मा ने किया। इसमें राजेंद्र सिंह, विनोद गोयल, प्रमोद गुप्ता, चेयरमैन, रमेश, विनोद राणा, तेजपाल सिंह, ओमकार सिंह, विनय कप्तान, रामदास, आनंद पाल, राम कुमार, किरण पाल, अनिल मलिक, केपी मलिक, भूषण जैन, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें