बागपत। पूर्व सांसद वीर सिंह ने कहा वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव करो और मरो की तर्ज पर होगा। उन्होंने कहा कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित बसपा कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इसमें जनपद के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें मुरादाबाद से आए पूर्व सांसद वीर सिंह ने कहा कि सेक्टर और बूथ स्तर पर तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता से बाहर है, इसलिए कार्यकर्ताओं को करो और मरो की तर्ज पर चुनाव जीतकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। इस दौरान सेक्टर प्रभारी सत्यपाल पेपला, मुख्य सेक्टर प्रभारी कमल सिंह, सेक्टर प्रभारी नितिन सिंह, दयाराम सैन आदि मौजूद रहे। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने की। संचालन हरपाल सिंह ने किया। इसमें विक्रम सिंह भाटी, मांगेराम जाटव, विनोद प्रमुख, सुनील, केवल सिंह गौतम, शशिकांत, रविंद्र कश्यप, गोविंद बाबू, हाजी फिरोज, उपेंद्र, रोहित, राहुल आदि मौजूद रहे।