बड़ौत (बागपत)। जिले में कुछ शिक्षकों के विरोध के बावजूद स्कूलों में बायोमैटि्रक मशीन से उपस्थिति की पहल हो चुकी है। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में सोमवार को बायो मैट्रिक मशीन लगाई। इसके बाद प्रधानाचार्य समेत अन्य शिक्षक और कर्मचारियों ने बायो मैट्रिक मशीन से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की।
शासनादेश के आदेश पर स्कूल और कॉलेजों में शिक्षकों की उपस्थित के लिए बायो मैट्रिक मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने रविवार को जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बैठक कर प्रदेश सरकार के इस आदेश का विरोध किया। अब जो भी हो, फिलहाल कॉलेजों मेें यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सोमवार को दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए बायो मैट्रिक मशीन लगाई। इसके बाद प्रधानाचार्य वकील चंद जैन, शिक्षक नेता अजय राज शर्मा समेत अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने बायो मैट्रिक मशीन से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की पहल शुरू की। प्रधानाचार्य ने बताया अब बायो मैट्रिक मशीन से ही विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति दर्ज होगी। इस मौके पर शिक्षक ललित जैन और बायो मैट्रिक मशीन लगने वाले कर्मचारी विनीत भी शामिल रहे।