खेकड़ा। संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास समाज के लोगों ने पगड़ी बांधकर विपिन खेरीवाल को खाप का चौधरी मनोनीत किया।
रविवार को नगर के संत शिरोमणि श्री गरु रविदास समाज के बत्तीस गांवों के लोग विजय नगर मोहल्ला स्थित धर्मशाला में सुबह दस बजे एकत्र हुए। पंचायत में एसडीओ धर्म सिंह ने कहा दो अक्तूबर को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समाज के बत्तीस गांवों के चौधरी रण सिंह निवासी खेकड़ा का निधन हो गया था।
समाज के लोगों ने सत्संग और ब्रहम भोज के बाद दोपहर एक बजे विपिन खेरीवाल को खाप का चौधरी बनाने का निर्णय लिया। इसके बाद विपिन खेरीवाल को पगड़ी बांधकर खाप का चौधरी मनोनीत किया। इसमें नवमनोनीत चौधरी विपिन खेरीवाल ने कहा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए काम होगा।
इसमें कैलाश चंद दरोगा, नरेश दरोगा, ऋषि कुमार, अनिल कुमार, बिशन पाल, राजेंद्र कुमार, भीष्म सागर, इंद्रपाल सिंह, अशोक, राजेंद्र कर्दम आदि रहे।