फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: ट्रैक्टर हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से हमला, पथराव और फायरिंग; गोली लगने से एक गंभीर

Sat, 31 Oct 2026 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव में ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद धारदार हथियारों से हमला, पथराव और फायरिंग हुई। गोली लगने से 45 वर्षीय हरवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
बागपत में दो पक्षों में विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव में ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई।

विज्ञापन


गोली लगने से 45 वर्षीय हरवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है।

Trending Videos
विज्ञापन

ट्रैक्टर हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
बड़ौत क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव में दो पक्षों के बीच ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हुआ। पीड़ित पक्ष के राजकुमार के अनुसार, वह ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष का दिनेश गली में खड़ा हुआ था। राजकुमार ने दिनेश से गली से हटने के लिए कहा तो आरोप है कि वह गाली-गलौज करने लगा।

धारदार हथियारों से हमला, पथराव और फायरिंग
राजकुमार का आरोप है कि कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने एक राय होकर उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान धारदार हथियारों से हमला करने के साथ पथराव और फायरिंग की गई। घटना में 45 वर्षीय हरवीर को गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

दोनों पक्षों में तनाव, एसपी ने लिया जायजा
घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने भी घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस की ओर से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें