शनिवार को गांव दाहा में महिला पहलवान नीतू राणा की शादी में पहुंचे भारतीय खेल संघ के चीफ कोच जुगमिंदर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय खेल संघ के चीफ कोच और अंतरराष्ट्रीय पहलवान जुगमिंदर सिंह ने कहा गांवों में चल रहे अखाड़ों ने कुश्ती को जिंदा रखा है। भारत सरकार भी कुश्ती पर विशेष ध्यान रही है। पहलवानों को विशेष ट्रेनिंग देकर तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने शनिवार को दाहा गांव में नेशनल महिला पहलवान नीतू राणा की शादी में शामिल होने के बाद पत्रकारों को बताया मई 2017 में दिल्ली में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप होगी। इसके लिए सांई सेंटर बहालगढ़ (सोनीपत) में कैंप लगाकर पहलवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में गांव-गांव में अखाड़े चल रहे हैं। इनमें पहलवान तैयार हो रहे हैं। मैं उन खलीफा को धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने आज भी कुश्ती को जिंदा रखे हुए है। गांव की माटी से निकल कर पहलवान भारत का मान और सम्मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा आने वाले ओलंपिक में भारत के पहलवान स्वर्ण पदक जीतेंगे।
इसके लिए अभी से ही पहलवानों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। भारत सरकार भी कुश्ती पर विशेष ध्यान दे रही है। इस मौके पर चीफ कोच ग्रीको रोमन कुलदीप सिंह, सुजीत मान, कश्मीर सिंह, सुरेश कुमार, श्याम नारायण यादव भी उनके साथ रहे। इस मौके पर ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। इन में खलीफ रघुनाथ सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पंकज राणा, बाबू राम, बाबा भोलर, महक सिंह राणा आदि रहे।