फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी बैंकिंग सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएलएम महिलाओं को दे रहा प्रशिक्षण, जिले में 237 बीसी सखी नियुक्त करने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गांवों में बीसी सखी नियुक्त होगी। एनआरएलएम महिलाओं को बैंकिंग संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले में 237 बीसी सखी नियुक्त कर लोगों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
गांव के ग्रामीणों को बैंक में लेन-देन और खाता व बैंक कार्यों के लिए बैंकों के चक्कर नहंी लगाने होंगे। ग्रामीणों की बैंक संबंधी समस्याओं का दूर करने के लिए शीघ्र ही गांवों में स्वयं सहायता समूह की बीसी सखी को तैनात किया जाएगा। समूह की सखी ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराएंगी। एनआरएलएम महिलाओं को बैंकिंग संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला मिशन प्रबंधक शाह फैसल ने बताया कि गांवों में बीसी सखी नियुक्त होने पर ग्रामीणों की बैंक संबंधी समस्याओं का गांव में ही समाधान होगा और महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

मार्च माह में होगी नियुक्ति
बागपत। ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मार्च माह तक ग्राम सभाओं में बीसी सखियों को नियुक्त किया जाएगा।
चार हजार रुपये प्रति माह मिलेगा मानदेय
बागपत। जिला मिशन प्रबंधक शाह फैसल ने बताया कि कार्यक्रम में बीसी सखी को छह माह तक राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय उपलब्ध कराया जाएगा। छह माह के बाद सखी को कलस्टर की ओर से कमीशन व मानदेय की व्यवस्था कराई जाएगी।
जिले में नियुक्त होगी 237 सखी
बागपत। जिले में ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 237 सखी नियुक्त होगी। एनआरएलएम सखियों को बैंकिंग संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उनकी नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं
ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सखी की नियुक्ति होने पर महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वह आत्मनिर्भर बनकर अपनी आजीविका चलाने में सक्षम होगी। - ब्रज भूषण, उपायुक्त (स्वत: रोजगार) गाजियाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें