फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात को पुलिस के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर इक्टठा होंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिसाना के ग्रामीण सात सितंबर को कलक्ट्रेट में देंगे धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

- रालोद प्रतिनिधिमंडल भी सात सितंबर को सिसाना में पहुंचेगा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सिसाना गांव में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले में ग्रामीणों के बीच नाराजगी पनप रही है। सात सितंबर को ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से जवाब मांगेंगे। इस मामले को लेकर रालोद ने भी कदम आगे बढ़ा दिया है। रालोद का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गांव जाकर महिलाओं से बातचीत करेगा।
राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली का कहना है कि सिसाना में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी। ग्रामवासियों से उनके पक्ष के विषय में जाना जाएगा। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। रालोद इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ग्रामीण घेरेंगे कलक्ट्रेट
बागपत। सोमवार यानि सात सितंबर को ग्रामीण कलक्ट्रेट में डेरा डालेंगे। सिसाना के ग्रामीण डीएम से आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें