फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डौला गांव के ग्रामीणों ने मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी के ठेकेदार पर रुपये लेकर नाले का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने ठेकेदार पर मनमानी के आधार पर निर्माण कार्य करने और अनियमितता का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण के लिए सड़क के मध्य से 12 मीटर पर नाले का निर्माण होना है। ठेकेदार कहीं साढ़े 11 मीटर पर तो कहीं 13 मीटर पर नाले की खोदाई करा रहा है। आरोप लगाया कि जो ठेकेदार को रुपये दे देता है, उसके यहां साढ़े 11 मीटर पर नाले का निर्माण कराने के लिए खोदाई की जा रही और रुपये न देने पर 13 मीटर पर नाले की खोदाई की जा रही है। मंगलवार को 13 मीटर जगह छोड़ने के बावजूद नाले की खुदाई के दौरान गांव के शोकेंद्र की दीवार गिर गई। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मानक के अनुरूप नाले की खोदाई न कराने का विरोध करने पर ठेकेदार उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देता है। उन्होंने मानक के आधार पर हाईवे का निर्माण कराने की मांग की। हंगामा करने वालों में राजेश, प्रदीप, विमल कुमार, जबर सिंह, धमेंद्र, सुरेंद्र, राजपाल, शिव कुमार, इकबाल, इरफान, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें