गांव में परिक्रमा निकालते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
बागपत जनपद में बड़ौत के टयौढी गांव के ग्रामीण पिछले दस दिनों से सांप के डर से दहशत में है। बताया गया कि इस गांव में अब तक करीब 10 लोगों को सांप डंस चुका है। वहीं इनमें एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। वहीं शनिवार को ग्रामीणों ने सांप से बचने के लिए चंदा एकत्रित कर पूरे गांव में परिक्रमा निकाली और नागराज से गांव से चले जाने की प्रार्थना की।