फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रुकवाया केबिल डलवाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनगढ़ गांव में गली में स्थित घरों तक केबिल डलवाने की कर रहे थे मांग
विज्ञापन

पिलाना उपकेंद्र प्रभारी ने ठेकेदार को निर्देश देकर कराया समस्या का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। रोशन गढ़ गांव के ग्रामीणों ने विद्युत केबिल को गली में स्थित घरों तक न डलवाने पर हंगामा किया। मशीन को रुकवा दिया। पिलाना उपकेंद्र प्रभारी ने ठेकेदार को ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

पिलाना विद्युत केंद्र से जुड़े गांवों में विद्युत तारो की लाइन हटाकर केबिल बिछाने का कार्य चल रहा है। रविवार को गांव में केबिल बिछाने का कार्य चल रहा था। ग्रामीण सतबीर, भोपाल, देवक, संतराम आदि का कहना है कि उनके मकान अंदर गली में है। केबिल उनके मकानों तक नहीं पहुंचाई। उन्होंने ठेकेदार से शिकायत की तो उसने बात करने से ही मना कर दिया। इस पर ग्रामीण भड़क उठे और काम रुकवाते हुए हंगामा किया। साथ ही इसकी शिकायत पिलाना उपकेंद्र प्रभारी से की। इस पर उपकेंद्र प्रभारी ने ठेकदारों को गली में केबिल लगाने की बात कही। इस पर ग्रामीण शांत हुए। तब जाकर कार्य सुचारु हो पाया। इस संबंध में ठेकेदार समीर खान का कहना है विद्युत निगम की गाइडलाइन के अनुसार ही वे काम कर रहे है। इसी के अनुसार गांव में पोल लगाए जा रहे है। उधर, जेई कपिल कुमार का कहना है कुछ ग्रामीणों की शिकायत आई थी। ठेकेदार को निर्देश दे ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें