फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों का धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। पुसार बस स्टैंड पर बिराल पुसार मार्ग पर पुलिया की ऊंचाई अधिक होने के कारण गन्ना लदे वाहन पलटने का डर बना रहता है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान न होने से नाराज लोग सोमवार को धरना देकर बैठ गए। एक व्यक्ति ने भूखहड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग निर्माण के समय किनारे के गांवों में दोनों तरफ नालियां बनवाई गई है। पुसार स्टैंड पर बिराल मार्ग पर बनी पुलिया की ऊंचाई करीब तीन फीट कर दी। इससे गन्ने के ट्रक व भारी वाहन पलटने का डर बना रहता है। कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सोमवार को लोगों ने पुलिया ठीक कराने की मांग को लेकर धरना दिया और एक व्यक्ति रियाजूदीन ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस मौके पर ऋषिपाल सिंह, संजीव कुमार, ओमपाल, हरीश कुमार, मनोज, सोमपाल, अमरपाल, प्रदीप, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें