फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मवीकलां में शराब के ठेके के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
शराब के ठेके के विरोध में मवीकलां गांव में बैठक को संबो​धित करते पूर्व प्रधान संजय चौधरी । संवा
विज्ञापन
बागपत, बालैनी। मवीकला गांव में कश्यप बस्ती के समीप देशी शराब के ठेके के विरोध में मंगलवार को ग्रामीण उतर गए। उन्होंने बैठक कर आबादी के बीच से शराब का ठेका हटवाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर डीएम से शिकायत कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल हंगामा प्रदर्शन कर शराब का ठेका आबादी से बाहर कराया गया था। अब नए सत्र के लिए देशी शराब का ठेका छोड़ा गया है। इसके लिए संचालक कश्यप बस्ती के पास दुकान का निर्माण करा रहा है। आबादी के बीच शराब का ठेका होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को हुई बैठक में पूर्व प्रधान संजय चौधरी ने कहा कि शराब पीकर अक्सर लोग हंगामा करते हैं और वहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं।
बैठक में शराब का ठेका आबादी से बाहर खुलवाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने आबादी से 500 मीटर दूर ठेका बनवाने की मांग की। मांग करने वालों में देवेंद्र, बाबूराम, संतोष, सावित्री, रेखा, मुनेश, बबीता, अमित, नीरज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन-आबादी से बाहर ठेका होने पर चोरी, लूटपाट, अराजक तत्वों का जमावड़ा होने के अलावा अन्य घटनाएं बढ़ेंगी। गांव में गुटबाजी के चलते विवाद हो रहा है। नियमानुसार शिकायत का समाधान कराया जाएगा। - नवीन कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें