संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। गांव पलड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क में घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पलड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम योजना के अंतर्गत 600 मीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी सड़क बनाई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों का उल्लंघन किया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान पति नफीस, मौलवी यूनुस, अलीहसन, सलीम, गय्यूर, अनीस, संदीप, अजबद्दीन, बिलाल आदि मौजूद रहे।