फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। पानी की निकासी की समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर बुधवार को मलकपुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। डीएम राजकमल यादव ने ग्रामीणों को शनिवार तक समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की निकासी न होने के कारण गलियों में जलभराव और गंदगी हो गई है। इससे लोगों का रास्तों से निकलना दूभर है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। रास्ते खराब होने के कारण बच्चे एक-दूसरे की छतों से होकर स्कूल जा रहे है। गांव में रिश्तेदारों ने आना बंद कर दिया है। पहले भी कई बार समस्या से अवगत कराया गया, मगर समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने डीएम से मिलकर समस्या का जल्द समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। डीएम राजकमल यादव ने ग्रामीणों को शनिवार तक समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर देशखाप थांबा चौधरी ब्रजपाल सिंह, बलजोर सिंह, रणवीर, जिला पंचायत सदस्य प्रवेंद्र, जितेंद्र, बिल्लू, कृष्ण, विनोद अनिल, ब्रह्मपाल, धर्मपाल, बबलू अशोक, सोहनवीर, विनोद, यशवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें