फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गांवों में 72 घंटे बाद भी बत्ती गुल, गर्मी में लोग बेहाल, नहीं चल रहे पंखे, पानी तक के लिए भी तरसे

Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रटौल, चांदीनगर, फैजपुर निनाना, नैथला समेत अन्य कई क्षेत्रों में बुधवार को दिनभर कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में लगे रहे। इसके बावजूद 50 से ज्यादा गांवों में बुधवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में गांवों में 72 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोग गर्मी से बेहाल रहे तो पानी के लिए भी तरस गए। ग्रामीण मोबाइल चार्ज करने के लिए शहर में आ रहे हैं। वहीं, विद्युत लाइन ठीक करने के लिए कर्मी लगे रहे। हालांकि अधिकतर गांवों में बुधवार देर शाम तक भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

यहां रविवार शाम को आंधी व बारिश आई थी। जिससे पेड़ टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गए थे। इससे विद्युत खंभे भी टूट गए थे। जिसके चलते शहर के साथ ही गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। शहर की लाइनों को ऊर्जा निगम कर्मियों ने दुरुस्त कर दिया और आपूर्ति सुचारु कर दी। वहीं, गांवों में 72 घंटे बीतने के बाद भी स्थिति खराब है।
 

यह भी पढ़ें: UP: 10वीं फेल आरोपी ने यू-टयूब पर वीडियो देख सीखा बम बनाना, फिर पड़ोसी के घर फेंका, सच जानकर पुलिस भी हैरान 

विज्ञापन

 

रटौल, चांदीनगर, फैजपुर निनाना, नैथला समेत अन्य कई क्षेत्रों में बुधवार को दिनभर कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में लगे रहे। इसके बावजूद 50 से ज्यादा गांवों में बुधवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। वहीं, गर्मी अधिक होने से लोग परेशान रहे। पानी भी हैंडपंप व इंजन से नलकूप चलाकर लाना पड़ा। 

विज्ञापन

 

वहीं, अधीक्षण अभियंता रणविजय सिंह का कहना है कि बिजली कर्मी लगातार लाइनों पर काम कर रहे हैं और अधिकतर गांवों में आपूर्ति शुरू हो गई है। किसी जगह आपूर्ति बाधित है तो वहां की लाइन भी ठीक करने में कर्मी जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें