फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव की समस्या पर बिफरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जलभराव की समस्या को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को अवरुद्ध कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान ओमवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चारों तालाबों पर अतिक्रमण के चलते अब घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में ही इकट्ठा हो रहा है। सामान्य मौसम में ही गांव की गलियों में दो से तीन फीट गंदा पानी भरा रहता है। बरसाती मौसम हाल बुरा हो जाता है। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण ने ग्रामीणों की समस्या बढ़ा दी है। हाईवे निर्माण के दौरान गांव के पानी निकासी का जो नाला गांव के बाहर से गुजरा हुआ था, वह बंद कर दिया गया है। अब गांव में चारों ओर जल भराव का ही दिखाई देता है। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र, सुदेशपाल, प्रमोद, मनोज, जोधमल, धनपाल, रामपाल आदि शामिल रहे।
बीडीओ राहुल वर्मा का कहना था कि ग्रामीणों की शिकायत पर मौके का मुआयना किया है। हाईवे पर लगे कर्मचारियों को नाला खोलने जाने के लिए कहा जा रहा है। तालाबों पर जो अतिक्रमण है, उसे पुलिस प्रशासन की मदद से जल्द हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें