फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डीजे बजाने को लेकर ग्रामीण और बराती भिड़े, आठ घायल

विज्ञापन
बालैनी​ क्षेत्र के मवीखुर्द गांव में बरात में मारपीट के दौरान चाकू लेकर पहुंचे युवक को रोकते हु
विज्ञापन
- मवीखुर्द गांव में गौसपुर और कोताना से आई थीं बरातें, मारपीट होने पर काफी देर तक होता रहा हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मवीखुर्द गांव में चढ़त के दौरान डीजे बजाने को लेकर ग्रामीण और गौसपुर गांव के बराती आपस में भिड़ गए। उनके बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। गांव के गण्यमान्य लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराकर घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।
मवीखुर्द गांव निवासी हनीफ की दो बेटियों की बरात मंगलवार को गौसपुर और कोताना गांव से आई थी। निकाह से पहले बरातियों की चढ़त शुरू हो गई। चढ़त में बराती डीजे बजाकर डांस करने लगे। बताया कि चढ़त के दौरान कुछ ग्रामीण वहां आकर डीजे की आवाज कम करने को कहने लगे तो वहां पर विवाद हो गया। इसके बाद ग्रामीणों और बरातियों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

वहां पर दोनों पक्षों में मारपीट होने से अफरातफरी का माहौल बन गया। इसको लेकर काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। वहां पर बीच बचाव के लिए घुसे बरातियों के साथ भी मारपीट हुई। उधर, एक युवक मारपीट से बचने के लिए टीनशेड पर चढ़ गया, जो गिरने से घायल हो गया। बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों की एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। कुछ गण्यमान्य लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया और उसके बाद निकाह की रस्म पूरी की गई।
- चाकू निकाल लाया युवक, ग्रामीणों ने पकड़ा
मवीखुर्द गांव में ग्रामीणों और बरातियों में हुए झगड़े में एक युवक अपने घर से डंडा निकालकर ले आया तो थोड़ी देर बाद दूसरा युवक चाकू निकालकर बरातियों पर हमला करने के लिए जाने लगा। उसे देखते ही आसपास खड़े लोगों ने पकड़ लिया। इसको लेकर हाथापाई भी हुई, लेकिन लोग उसे खींचकर घर के अंदर ले गए।
विज्ञापन


वर्जन-मवीखुर्द गांव में बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट की वीडियो मिली है, लेकिन किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। इसमें तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र मुरारी, जांच अधिकारी

बालैनी क्षेत्र के मवीखुर्द गांव में बरात में मारपीट के दौरान चाकू लेकर पहुंचे युवक को रोकते हु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें