-पाली गांव के समीप बेहोशी की हालत में पड़ा मिला मूकबधिर, एक युवक पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। काठा गांव के किसान दिनेश के मूकबधिर बेटे बादल के साथ मारपीट कर बेहोशी की हालत में पाली गांव के समीप नेशनल हाईवे किनारे फेंक दिया गया। इसका पता चलने पर वहां आए परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। जहां से बादल को मेरठ रेफर कर दिया। किसान ने गांव के युवक पर बेटे को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया।
काठा गांव निवासी किसान दिनेश ने बताया कि उनका बेटा बादल सही तरह से बोल और सुन नहीं पाता है। गांव का ही एक युवक उसके बेटे को अपने साथ बाइक पर ले जाकर अभद्रता करता था। इसका पता चलने पर उन्होंने युवक को बादल के साथ ले जाने से मना किया तो वह रंजिश रखने लगा। आरोप लगाया कि बुधवार को वहीं युवक उसके बेटे बादल को अपने साथ ले गया और जंगल में पिटाई करने के बाद के बाद जहरीला पदार्थ दे दिया। उसकी हालत बिगड़ने पर पाली गांव के समीप हाईवे किनारे फेंक दिया। मूकबधिर बादल का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।