फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चुनी जाएगी गांव की सरकार: रिक्त प्रधान पदों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, देखें कहां कैसा हाल

Wed, 06 Sep 2023 03:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज गांव की सरकार चुनी जाएगी। विभिन्न जिलों में ग्राम प्रधान के रिक्त पदों के लिए मतदान जारी है। मतदाता सुबह से ही कतार में लगे हुए हैं। जानें बागपत, सहारनपुर और मेरठ से मतदान केंद्रों का हाल।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर मतदाता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधान और सदस्य पदों के लिए उपचुनाव के तहत पश्चिमी यूपी में विभिन्न केंद्रों पर मतदान आज जारी है। बागपत जनपद की बड़ौली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उपचुनाव सुबह शुरू हो गया। कुल दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनपर सुबह से ही मतदाता वोटिंग के लिए कतार में लग गए।
विज्ञापन


दरअसल, बड़ौत ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले बड़ौली ग्राम पंचायत में ह्र्दयगति रुकने से ग्राम प्रधान राजेंद्र की अप्रैल माह में मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रधान का पद रिक्त चला आ रहा था। अब यहां पर राज्य आयोग के निर्देशों पर रिक्त पड़े ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। 

बुधवार को मतदान प्रक्रिया कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह 7 बजे से शुरू हुई। कुल 13 पोलिंग पार्टियां चुनाव करा रही है। 13 बूथ बनाये गयर हैं जिनमे से 10 बूथ बीआरसी बडौली पर तथा 3 बूथ हरिजन चौपाल में बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


कहने को तो चुनाव मैदान में 6 प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य तीन प्रत्याशियों में ही चुनावी टक्कर है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम मौके पर मौजूद है और मतदान केंद्रों के अंदर व बाहर सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किए गए हैं।

सहारनपुर में दो प्रधानों व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हो रहा मतदान
सहारनपुर के गंगोह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अन्तर्गत दो प्रधानों व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हो रहे मतदान में ग्रामीण बढचढकर भाग ले रहे हैं। ग्राम केंडल ग्राम पंचायत की अनारक्षित सीट पर संतोष पत्नी ऋषिपाल, अनुराग पुत्र ऋषिपाल, राजेन्द्र कुमार पुत्र कंवरपाल व नरेन्द्र पुत्र ऋषिपाल मैदान में है। यहां 11 बजे तक करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ।

घाटमपुर के महिला प्रधान पद के लिए नरगिस बेगम, बबली, नाजिया, रुबी चौधरी, सईदा, इमराना व अकबरी चुनाव मैदान में है। यहां अब तक करीब 55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। कुंडाकलां क्षेत्र पंचायत की एक सीट पर दो प्रत्याशी नूरहसन व शौकीन चुनाव मैदान में है। यहां अभी तक करीब 30 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
विज्ञापन

मेरठ के लोहिया नगर के गांव हाजीपुर में प्रधान पद के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से ही शुरू हो गया। एक ही परिसर में बने दो बूथ पर सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक 2 घंटे में करीब 19% मतदान हुआ, जिसमें 1536 मत में से 290 मत डाले गए। मतदान सुबह से ही शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। 

दोपहर 1:00 बजे तक बूथ संख्या एक में 454 मत बूथ संख्या 2 में 460 मत डाले गए जबकि एक बजे तक करीब 60% मतदान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें