फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने भरी कलक्ट्रेट में हुंकार

Tue, 21 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे प्रधानों को संबोधित करते प्रधान हरेंद्र चौधरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के सदस्यों ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा विधायिका से लेकर कार्यपालिका प्रधानों की सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने डीएम को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर जनपद के प्रधान राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर पर एकत्र हुए। मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना किया। संगठन जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कार्यपालिका और विधायिका प्रधानों की सुनने को तैयार नहीं है।

प्रधान बने सात माह बीच चुके हैं, लेकिन आज तक कोई भी कार्य योजना तैयार नहीं कराई। उन्होंने बताया जिले के प्रधानों ने डीएम ह्दय शंकर तिवारी को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्य योजना समय रहते स्वीकृत हो। प्रधानों के सामने राशन का वितरण किया जाए।
विज्ञापन


हैंडपंपों की स्वीकृति। मुर्दा मवेशी का ठेका ग्राम पंचायतों द्वारा छुड़वाया जाए। जिला पंचायत के मुर्दा मवेशी के ठेके की आधी रकम ग्राम पंचायतों को दी जानी चाहिए। कर्मचारियों को रोस्टर के अनुसार प्रधान द्वारा सुनिश्चित की जाए। राजू सिरसली ने कहा जिला योजना समिति में एक प्रधान को सदस्य बनाया जाए।

प्रधानों ने कहा जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन होगा। इसमें फैजपुर निनाना प्रधान हरेंद्र, शैलेंद्र, हीरो देवी, अमरदीप, सत्यवीर, शीला, रामनाथ, डॉ. देवेंद्र शर्मा, सुभाष, हाजी फरमान, मनोज, मोनू, ममता, जगदीश, राजीव मौजूद आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें