बागपत में ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक लेते सीडीओ अभिराम त्रिवेदी
- फोटो : BAGHPAT
ग्राम विकास अधिकारियों का विकास भवन पर धरना जारी
बागपत। ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों का विकास भवन पर धरना जारी रहा। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
उनका कहना था कि वेतन का भुगतान नही किया जा रहा है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बजट होने के बावजूद मेडिकल क्लेम नहीं दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों का दो वर्ष का प्रमोशन पीरियड पूर्ण हो चुका है। इसके बाद भी कर्मचारियों का स्थायीकरण नही किया गया है। धरना देने वालों में समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, हरिओम त्यागी, सुनील बंसल, नितिन शर्मा, पवन राणा,सुधीर रूहेला, रवि कुमार, अजय, वेद प्रकाश, प्रवेंद्र कुमार, कृष्णपाल तोमर, जोनी चौधरी, अनिल मान मौजूद रहे।