अमीनगर सराय। हिसावदा गांव में शनिवार को दंगल कराया गया, जहां कई जिलों से पहलवानों ने पहुंचकर दांव दिखाए। इस माैके पर विजेताओं को सम्मानित किया। दंगल का शुभारंभ भाजपा विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर व पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया।
दंगल में दिल्ली, हरियाणा, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, बलंदशहर आदि स्थानों से पहलवान पहुंचे। 51 हजार रुपये के इनाम की कुश्ती विकास दिल्ली और मंजीत के बीच हुई, जिसमें विकास पहलवान ने जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती सुमित खड़खड़ी और अभिमन्यु के बीच हुई, जो बराबरी पर रही। 31 हजार रुपये के इनामी की कुश्ती में राहुल डगरपुर ने रिंकू सोनीपत को हराया। 11 हजार रुपये के इनाम की कुश्ती में सोनू हिसावदा ने गौरव दाहा को हराया। रेफरी जितेंद्र व बिट्टू रहे। इस दौरान सतपाल मलिक, बहादुर मलिक, फखरुद्दीन राणा, गौरव मलिक आदि मौजूद रहे।